अमरजीत सिंह
अयोध्या। हैरिंग्टनगंज बाजार में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से ब्लॉक मोड़ तक कांग्रेसियों ने कमरतोड़ महंगाई और बढ़ती बिजली दर के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता घनश्याम त्रिपाठी की अगुवाई में हुए इस कैंडल मार्च में मुख्य रूप से बिजली बिल की बढ़ोतरी और कमरतोड़ महंगाई के साथ ही बदहाल कानून व्यवस्था मुख्य मुद्दा रहा। कैंडल मार्च लेकर बिजली दर बृद्धि वापस लेने और महंगाई पर लगाम लगाने तथा कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के बारे में प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे। यह कैंडल मार्च पलिया चौराहे पर शिवराम सिंह के मकान में बने कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर हैरिंग्टनगंज बाजार होते हुए ब्लॉक मोड़ तक गया।
इस अवसर पर कैंडल मार्च में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, कर्म राज यादव गंगाराम, ओमप्रकाश मिश्रा, शिवराम सिंह, शिवराम यादव, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कामता, अमित तिवारी, नितेश मिश्रा, माधव प्रसाद, धनंजय सिंह, रवि सिंह, विकास मौर्य, अनूप विक्रम सिंह, पवन पांडे, संजय श्रीवास्तव व बुआ सिंह आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ