■ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने लोगों को किया जागरूक
बनारसी चौधरी
बेलहर/संतकबीर नगर।स्वाच्छता पखवाडा के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने गांव की सड़को और सार्वजनिक स्थानों पर झाडू लगाकर साफ सफाई किया।छात्रों और अध्यापकों द्वारा इसके तहत रैली भी निकाली गई और लोगों को घर घर जाकर जागरूक भी किया।इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया।
शासन के निर्देश पर एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है।इसी क्रम में बेलहर कला विकास खण्ड में स्थित राजकीय उच्चतर माध्मिक विद्यालय सियाकटाई के छात्र छात्राओं और शिक्षकों द्वारा गांव में स्थित सडकों और सार्वजनिक स्थलों पर झाडू लगाकर साफ सफाई किया ।विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई ।जो भगुंरी ,लोहरजोतिया ,मेलानखुर्द गांव में भ्रमण की।गांव में पहुंचने के बाद शिक्षक और बच्चे घर घर जाकर लोगों को जागरूक भी करते रहें।रैली के बाद विद्यालय पर बच्चों और अभिभावकों को स्वाच्छता के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य सचिन यादव ने कहा स्वच्छता ही जीवन का आधार है अगर मनुष्य स्वच्छ रहेगा तो बीमारियां उससे दूर भागेंगी और वह स्वस्थ्य रहेगा।उन्होंने कहा सिर्फ शरीर के स्वच्छ रहने से कुछ नही होगा ।आप सब अपने घर के आस पास भी स्वच्छ रखें और अगल बगल के लोगों को भी साफ सफाई से रहने के लिए प्रेरित करें ।जब हमारा गांव और गांव के लोग स्वच्छ रहेंगे तो सभी लोग स्वस्थ्य भी रहेंगे ।इससे गांव और देश दोनो तरक्की करेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवशंकर चौरसिया,राजबहादुर सिंह,रामआसरे ,सत्येन्द्र कुमार ,रामधनी यादव ,राजेन्द्र यादव ,सोमनाथ विश्वकर्मा ,गजेन्द्र चौधरी ,श्यामसुन्दर आदि लोग मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ