■ बूथ बने स्कूल रहेंगे खुले, स्कूली बच्चों ने किया जनजागरण
तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर पोलियो इतवार की सफलता के लिए परिषदीय स्कूल के बच्चों ने पोलियो जनजागरण व स्कूल चलो रैली निकाली। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल सेमरीयावा के बच्चों ने पोलियो अभियान व स्कूल चलो अभियान की सफलता हेतु रैली निकली। विद्यालय प्रांगण से एनपीआरसी समन्वयक जफीर अली ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालय हेतु रवाना किया। छोटे बच्चे ने कहां चले, पोलियो बूथ चलें, पोलियो इतवार भूल न जाना, अपने बच्चों को दवा पिलाने, दो बूंद, जिंदगी के आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। बच्चों की रैली में सीएचसी सेमरियावान से संयोगिता चौधरी, रंजना, जफीर अली करखी, मो. आजम ब्लॉक अध्यक्ष, फूल चंद, मुबारक हुसैन, शमा अजीज खां, नुजहत बतूल, सुरजन गौंड, महेंद्र कुमार, खुर्शीद, बुशरा उमर, किरन चौधरी, तय्यबा खातून, सरवरी खातून, कम्मू बेगम आदि मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ