आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय शंकर मिश्र की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालया परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर जनपद न्यायाधीश ने इसका शुभारम्भ किया। लोक अदालत में कुल 8216 लगाये गये थे जिनमें से 5651 मामलों का निस्तारण किया गया। कुल 95990 रूपये का जुर्माना वसूला गया तथा मोटर दुर्घटना का प्रतिकर 713000 और 8361383 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय के अलावा जनपद के तीनों तहसीलों खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में भी आयोजित हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंको द्वारा शिविर लगाए गए, जिनमें 440 मामलों का निपटारा करते हुए 47256000 रूपये का समाधान हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि दीवानी न्यायालय में 2413 में 810 मामलों का निस्तारण हुआ। न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के जय शंकर मिश्र की कोर्ट में मोटर दुर्घटना के 02 मुकदमों में 445000 का प्रतिकर जारी किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पाण्डेय की कोर्ट में 08 मुकदमों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश कुमार (पंचम) की कोर्ट में 13 मुकदमों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय- प्रथम जैनुद्दीन अंसारी के न्यायालय द्वारा मोटर दुर्घटना के 02 मामलों में 268000 रूपये प्रतिकर जारी किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिखा रानी जायसवाल की अदालत में 1100 मुकदमों में से 349 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 78800 अर्थदण्ड वसूला गया। सिविज जज सीनियर डिविजन शैलेन्द्र यादव के न्यायालय में उत्तराधिकार के 21 मुकदमों में 16 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 8361383 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया और फौजदारी के 465 मामलों में से 48 मामलां का निस्तारण करते हुए 3040 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। सीनियर डिविजन एफ0टी0सी0 सुधांशु शेखर उपाध्याय की कोर्ट में 296 मुकदमों में से 176 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 10650 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जू0डि0 अभिषेक त्रिपाठी के न्यायालय में 22 मुकदमों में से 20 का निस्तारण करते हुए 2000 का अर्थ दण्ड वसूला गया। इस अवसर पर न्यायालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण समेत श्यामबिहारी शुक्ला, देवकीनन्दन पटेल, संतोष यादव, नाजिर बृजेश यादव, नागेन्द्र यादव, सौरभ गुप्ता, डी0एल0एस0ए0 लिपिक आनन्द भारती, जे0पी0 यादव, राम भवन चौधरी, यशवन्त कुमार, पुनीत, गोविन्द, रघुवर सिंह बिष्ट, अर्दली अशोक कुमार, राहुल यादव, जयशंकर यादव, विक्रान्त, हरिशंकर, बलदेव तथा सुरेश चन्द्र समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ