आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर मे पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा पुलिस कर्मियो के स्वास्थ्य हित को देखते हुये दिये गये निर्देश के अनुपालन मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर के दो चिकित्सको द्वारा 26 पुलिस कर्मियो का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये उचित परामर्श एवं औषधि का वितरण किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ