Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित नेहरू कृषक इंटर कॉलेज के प्रांगण में 22 जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सकल दीप राजभर द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच में सब जूनियर बालक वर्ग में केवल 2 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नेहरू कृषक इंटर कॉलेज ने एचआर इंटर कॉलेज पर 26 रन से विजय प्राप्त की। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 66 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआर इंटर कॉलेज की टीम द्वारा 40 रन ही बना सकी। इस मैच के मैन ऑफ द मैन विपिन रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 28 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में 3 टीमों ने भाग लिया। जिसमें एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदाह, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद। वहीं सीनियर वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज पचपेड़वा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच मैच संपन्न हुआ। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रवीण चंद्र पांडे द्वारा आयोजन का समापन किया गया। उक्त आयोजन में एचआर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदय भान सिंह, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यूनुस अख्तार खान, खेल शिक्षक दिवाकर उपाध्याय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे