आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। वार्ड नंबर एक उसका कला के पूर्व सभासद जगन्नाथ और पप्पू चौहान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए अवगत कराया है कि पूरे जनपद में शराब की बिक्री ओवर रेटिंग पर की जा रही है। पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज आसपास के जनपदों में ओवर रेटिंग नही की जा है। लेकिन संतकबीरनगर के तीनों तहसीलों कि प्रत्येक क्षेत्रों में ओवर रेटिंग बिक्री की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बातचीत करते हुए बताया कि अबकारी और पुलिस की मिलीभगत से पूरे जनपद में ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ओवर रेटिंग बिक्री करवाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी बकायदा प्रत्येक शराब के ठेकों से बंधी हुई रकम लेते हैं। शिकायतकर्ता ने पत्र लिखकर ओवर रेटिंग के बिक्री को तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ