Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आवास प्लस योजना के अंतर्गत चयनित आवास का केंद्रीय टीम ने किया जमीनी सत्यापन



■ लाभार्थियों के पास उपलब्ध जमीनों का किया निरीक्षण व सत्यापन

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा हर ओरिवार को आवास से आच्छादित करने के लिए तत्पर है। जिससे केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू कर हर ग्राम, नगर, शहर के गरीबो को आवास दिया जा रहा है। जिससे केंद्र सरकार द्वारा तय लक्ष्य 2022 तक हर परिवार को आवास दिया जा रहा है। इससे छुटे आवास लाभार्थियों के लिए आवास प्लस योजना  का क्रियान्वयन किया गया है। जिसमे मेंहदावल ब्लॉक के अनेको ग्राम पंचायतों में आवास प्लस योजना के तहत फार्म को भरा गया था। जिसके तहत आवास की सुविधा को पात्र परिवार को प्रदान करना है।
इसीकड़ी में आज मेंहदावल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़या में निदेशक गया प्रसाद के नेतृत्व में आयी केंद्रीय टीम द्वारा आवास प्लस योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के आवास के बाबत उपलब्ध जमीन का सत्यापन किया गया। आज के सत्यापन में केंद्रीय टीम के सदस्यों ने हर आवास प्लस के आवेदक के पास जाकर उसके स्थिति का निरीक्षण कर सत्यापन किया गया। साथ ही उसके आवास के अनुपलब्धता के बारे में जानकारी किया गया।इसके साथ ही लाभार्थियों के जमीनों के विषय मे भी जानकारी प्राप्त किया गया। आज केंद्रीय टीम के द्वारा 40 से अधिक आवास का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत मोइनुद्दीन सिद्दीकी, ग्राम सचिव शैलेंद्र यादव, गिरजेश यादव, ग्राम प्रधान बढ़या सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे