शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | सूबे के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह पर मोहर्रम के दिन भंडारे के आयोजन को लेकर सड़क किनारे लगाए गए झंडे एसडीएम के आदेश के बाद भी न हटाये जाने पर सामाजिक माहौल खराब करने समेत विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज करने को लेकर राजनीति गर्माने लगी है। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल" की अगुवाई में राजा भइया समर्थकों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुकदमा वापस लिए जाने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समर्थकों ने जनसुनवाई कक्ष में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि सपा सरकार में भंडारा और मोहर्रम का जुलूस एक साथ आयोजित किया गया था। लेकिन इस सरकार में गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया | उन्होने कहाकि अगर दर्ज मुकदमे को वापस न लिया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन छेडा जाएगा। जब कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया था कि मजिस्ट्रेट के आदेशों का पालन न किये जाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने पर कानून के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज , जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव ,विवेक त्रिपाठी ,प्रवीण चतुर्वेदी ,दिनेश तिवारी ,मुक्कू ओझा ,लाल साहब आदि भारी संख्या में लोग रहे शामिल |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ