Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खराब कानून व्यवस्था व समस्याओं को लेकर सपा देगी धरना




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की पार्टी कार्यालय पर एक आकस्मिक बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए छविनाथ यादव ने कहां की योगी सरकार में समाज का प्रत्येक  वर्ग अपराध से परेशान है | इस सरकार में अपराधी सबसे ज्यादा निशाना व्यापारी वर्ग के लोगों को बनाया जा रहा है। योगी की कानून व्यवस्था में फिरौती मांगना अवैध वसूली  जमीनों पर जबरन कब्जा तथा गोली चलाना सामान्य घटना हो गई है। खराब कानून व्यवस्था बढ़ते अपराध तथा अन्य समस्याओं को लेकर जल्द जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा एक दिवसीय धरना करेगी। तत्पश्चात अजीत नगर आवास पर रानीगंज में गोली मारे गए सोनी परिवार से मिलने सभी समाजवादी पदाधिकारी पहुचे । इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, इरशाद सिद्दीकी, रमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, उमाप्रकाश अग्रहरि, प्यारेलाल खैरा, आशा सरोज, शबनम, नरेंद्र पाल एडवोकेट, विजय बहादुर पाल, उमेश चंद्र पाल, डॉ.शेर बहादुर यादव, समीम खान, मनीष पाल, इरफान खान, राजेश यादव, रामधन यादव, अमीरुल हक, उमंग यादवबीडीसी, अरुण पाल बीडीसी, राकेश पाल बीडीसी, राजाराम पाल प्रधान, मो. जकी, रमेश पाठक, नंद लाल यादव, सद्दाम हुसैन, वकार अहमद, सुनील सैनी, ज्वाला यादव, राजेंद्र यादव, यादवेंद्र यादव, रमेश सरोज, कन्हैया गुप्ता आदि रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे