Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक और जूनियर के बच्चे ड्रेस पाकर हुए उत्साहित


बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। बेलहर विकास खंड के ग्राम पंचायत मीरापुर के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में बच्चों के ड्रेस वितरण का कार्यक्रम प्रधानाचार्य संजय कुमार के देख रेख एव ग्राम पंचायत प्रधान शिवदास यादव के  हाथों से वितरित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे प्राथमिक कक्षा में 87 बच्चे और जूनियर कक्षा में 42 बच्चे नामाकित है परंतु अभी प्राथमिक कक्षाओं में 72 बच्चों को ड्रेस वितरण किया गया शेष बच्चों को अभी बाकी है और जूनियर के बच्चों को सब कुछ जैसे जूता, मोजा, टाई, बेल्ट सब दिया गया। परन्तु स्कूल की उपस्थिति देखने पर पता चल रहा था कि बच्चों की संख्या काफी कम है और दिये जाने वाले ड्रेस की क्वालिटी घटिया किस्म कि है और किसी बच्चे के पैर में जूते नही दिखाई दे रहे था। इस बारे में प्रधानाचार्य से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की बच्चे हैं जूता पहनना भूल जाते हैं। स्कूल परिसर में साफ सफाई का भी अभाव देखा गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जूनियर के बच्चों के लिए शौचालय की बडी समस्या है शौचालय के लिए अनेकों बार ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवदास यादव, सहायक इंचार्ज संजय कुमार कनौजिया, रामगोपाल चौरसिया, पातिनाथ गोस्वामी सहित छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे