बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। बेलहर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को समीक्षा बैठक की गई जिसमें सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने चल रहे विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा किया। इस दौरान मनरेगा, पौधरोपण, शौचालय, पीएम/सीएम आवास, राज्य वित्त एवं चौदहवां वित्त द्वारा हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ ने ब्लाक के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को हिदायत दिया कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर पात्रों तक पहुंचाएं, जिससे योजनाओं के उद्देश्य की पूर्ति होने के साथ जरूरतमंदों को लाभ मिल सकें। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डा. बब्बन उपाध्याय ने कहा कि पीएम आवास में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी। अगर किसी प्रकार की इसमें लापरवाही बरती गई तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। सरकार की राशि का सदुपयोग करना हर नागरिक का दायित्व है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत- प्रतिशत पात्रों को मिलना चाहिए। अपात्रों को किसी भी स्तर पर लाभ न दिया जाए। खुले में शौच मुक्त परिवेश बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। सीडीओ ने बीडीओ से कहां की सभी अभिलेखों में जो कमियां हैं। उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराए।
इस अवसर पर बीडीओ महावीर सिंह ने बताया कि हमारे विकास खंड में प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य 224 था। जिनमें से 110 प्रधानमंत्री आवास सन सन हो चुका है।104, लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास की पहले किस्त भेज दिया गया है। उन्होंने समाज कल्याण रामसुमेर शर्मा से पूछा कि कन्या सुमंगला कितने फार्म जिले को भेजा गया है। 346, विधवा 1400 सौ, वृद्धा 7800 सौ, दिव्यांग 23 जिले पर पेंडिंग 139 वृद्धा हैं। जिसमें सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी को से कहा इस मामले को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस दौरान एपीओ मेराजूलहक, अकाउंटेंट राजीव कुमार राय, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश पाण्डेय, पवन पाण्डेय, देव प्रताप सिंह, देवेश गोस्वामी, अभिनव रवि वत्स, सुशील कुमार सिंह, विपिन चांद, श्रवण कुमार पासवान, बबलू पासवान, आदि अधिकारी/ कर्मचारी बैठक मेंं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ