आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में कुल 04 मामलें आयें, सभी मामलों में सुलह समझौता कराया गया। इनका विवरण इस प्रकार है- श्रीमती रजिया सोनी पत्नी अशोक निवासी ग्राम बसन्तपुर थाना धनघटा व द्वितीय पक्ष अशोक कुमार पुत्र ईश्वरदयाल निवासी ग्राम बसन्तपुर थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती सरिता पत्नी करन वर्मा निवासी जयराम पट्टी थाना महुली व द्वितीय पक्ष करन वर्मा पुत्र सुरेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम जयरामपट्टी थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती गुड़िया वर्मा पुत्री शिवकुमार निवासी ग्राम लोहरौली थाना दुधारा व द्वितीय पक्ष राजन वर्मा पुत्र श्री राधेश्याम वर्मा निवासी ग्राम लोहरौली थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्ष मे सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती गंगातरी पुत्री रामअचल मौर्या निवासी ग्राम टोटहाँ थाना धर्मसिंहवा व द्वितीय पक्ष राममूरत मौर्य पुत्र रामअधारे मौर्य निवासी महुली थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्षों में सुलह समझौता कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ