डॉ लालचंद्र
धर्मसिहवा,संतकबीरनगर। जनपद को सिध्दार्थनगर जनपद को मुख्य रूप से जोड़ने वाली सड़क अतरी नानकार कल्लाखोर के बीच बूढ़ी राप्ती नदी पर बनी पुलिया लगभग दो दशक पुरानी है। दोनों तरफ से बरसात के एप्रोच भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिया का ऊपरी भाग पर बने रेलिंग किसी वाहन के टकरा जाने से कुछ साल पहले टूट कर नदी में गिर गया था। जिसके कारण अब पुल से गुजरना खतरनाक हो गया है। लेकिन लगता है जिम्मेदार किसी हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वहां आये दिन छोटी मोटी घटनाएं नहीं होती है। यह मार्ग इस क्षेत्र के लोगों के लिए गोरखपुर, महराजगंज व सिध्दार्थनगर (नौगढ़) आने जाने के लिए बहुत आसान मार्ग है। सांथा ब्लाक क्षेत्र अतरी नानकार के पास करोड़ों के लागत से बनी पुलिया का मरम्मत निर्माण कार्य नहीं किया गया तो कभी भी छोटे बड़े हादसे हो सकता है, भारी बरसात हो जाये तो पुलिया गिर भी सकता है और पुलिया का पूरब के तरफ सहायक रेलिंग न होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर सकता है। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है। सभी जिम्मेदार लोग इसी रास्ते से आते जाते रहते हैं लेकिन वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया पर निगाह किसी की नहीं पड़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ