■ बेलहरकलां पर पांच सूत्री मांगो लेकर लगाई पंचायत, दिया ज्ञापन
बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। बेलहर कला ब्लॉक मुख्यालय के सामने किसान यूनियन के टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं सोमवार को तहसील अध्यक्ष दयाशंकर उपाध्याय की अगुवाई मे क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर पांच सूत्री मागों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर लगायी पंचायत। पंचायत के मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता ठाकुर महेश जादूगर रहे। एडीओ पीपी इंद्रमणि त्रिपाठी कृषि विभाग को मांग पत्र सौंपा। ब्लाक मुख्यालय पर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष दयाशंकर उपाध्याय की अगुवाई मे कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत लगाई गई। इस दौरान किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता ठाकुर महेश जादूगर ने कहा की हमारे गरीब किसानों के साथ नाइंसाफी नही होने देगें, गरीब किसानों के लिए आवास, पेंशन, शौचालय, बैंक के द्वारा किशान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, शौचालय, कन्या जन धन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए, ग्राम पंचायतों में छुट्टा पशुओं के द्वारा फसल को कर रहे नुकसान, छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गौशाला पहुंचाया जाए सहित तमाम प्रकार के सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हम अधिकारियों से लड़ कर दिलायेंगे। पांच सूत्री मागों मे आवास, पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बिजली तथा छुट्टा पशुओं आदि सहित समस्याओं के बारे पांच सूत्री मांग पत्र बीडियो बेलहर ने सहायक एडीओ एजी को नमित करके भेजा गया और उन्होंने ज्ञापन लेकर किसन यूनियन के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर करम हुसैन ब्लॉक प्रभारी, साथां ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम वर्मा, जिला संगठन मंत्री रमई प्रसाद चौधरी, जिला सचिव रामकेवल वर्मा, दिग्विजय नाथ पाठक, गंगाराम, पिंटू यादव, रामाज्ञा चौधरी, दीनानाथ चौधरी, रामचंद्र चौधरी, महोवे, राम सुभग, सूरज कुमार, गेदा देवी, कृषलावती, राजकुमारी आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ