Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शॉट सर्किट से एआरटीओ कार्यालय में मची अफरा-तफरी, कामकाज हुआ ठप


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एआरटीओ कार्यालय में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण अफरा तफरी का माहौल हो गया। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय मैं उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक विद्युत के मुख्य खंभे से बिजली का मेन तार जलने लगा जिससे कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मियों ने देखा तो हो हल्ला होने लगा दूसरी मंजिल पर उपस्थित लोगों ने देख दहशत में आ गए जिसकी सूचना कार्यालय के कर्मियों द्वारा तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। तार जलते ही कुछ देर में अपने आप बुझ गई। मेन सप्लाई का वायर जलने के कारण कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कार्यालय में तैनात कर्मियों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कार्यालय में आए अपने-अपने वाहनों के कागजात सही कराने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोग भी भारी समस्याओं को झेलते रहे।
एआरटीओ आन्जनेय सिंह ने बताया की शॉर्ट सर्किट की सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई है आश्वासन मिला है कि जल्द ही ठीक हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे