Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उ0 प्र0 बुनकर सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सदर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अंसार टोला निवासी नबी उल्लाह,अनवर अहमद सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक बुनकरों पर विद्युत चोरी का मुकदमा विजिलेंस टीम ने दर्ज करवाया है। उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए मुकदमा वापस ले जाने की बात कही है। बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शासनादेश का उल्लंघन करते हुए तथा विद्युत नियामक आयोग 2017-18 के आर्डर के विपरीत फर्जी विद्युत चोरी का मुकदमा बुनकरों पर दर्ज किया गया जिसे तत्काल वापस लिया जाए। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष न्याय की मांग की है। जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहां थी बुनकर समाज के साथ विद्युत विभाग अन्याय कर रहा है और जल्द से जल्द दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो बुनकर समाज आर पार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने बताया पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन मिला है और हमें विश्वास है कि पुलिस के द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे