तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। सेमरियावा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढोढई में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा ड्रेस, टाई, बेल्ट,आई कार्ड वितरित किया गया। वितरण के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया, वरिष्ठ एबीआरसी फूलचंद एवं ग्राम प्रधान श्रीमती फूला देवी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास ने कुल 115 बच्चों को सामग्री वितरित करते हुए कहा कि बच्चों को जब बेहतर शिक्षा के साथ-साथ व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं तो बच्चे सच्चे लगन से शिक्षा को हासिल करते हैं। इसी के साथ साथ बच्चों को जूता और मौजा भी वितरित किया गया। ड्रेस सहित जूता मोजा पाकर बच्चों का चेहरा खिला-खिला देख रहा था। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को सच्चे मन से शिक्षा हासिल करने की बात कही और उन्होंने कहा कि मैं पूरी कोशिश करता हूं कि बच्चों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं हालांकि सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं को निरंतर छात्र/ छात्राओं को वितरित किया जाता है और सरकार की मंशा को पूरा करने के लिए निरंतर शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक अध्यापक श्रीमती मिथिलेश चौधरी, शिक्षामित्र श्रीमती सुमन भारती, सहायक अध्यापक मन भावती, इंद्रावती सुभावती, रसोईया सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक व गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ