■ सूख रही धान की फसल को मिला जीवनदान
डॉ लालचंद्र
धर्मसिंहवा,संतकबीरनगर। रविवार रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे जहां खिल उठे, वहीं भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली बारिश न होने से हताश परेशान होकर पम्पिग सेट के माध्यम से सूखते हुए धान की फसल को सींचने में मजबूर हो गए थे लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा था वाटर लेवल बहुत नीचे चला गया था किसानों की उम्मीदें धीरे-धीरे टूट रही थी। यह बारिश किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।किसान राधेश्याम निषाद, एजाज खान (छिबरा),महेंद्र मिश्रा गौरी राई, घनश्याम वर्मा धर्मसिंहवा, सलमान मनिहार, जकाउल्लाह खान, प्रकाश मोदनवाल, अखिलेश्वर मिश्रा, हरिप्रसाद चौबे सेंवहा आदि ने बताया कि बारिश से काफी राहत मिली है। धान की फसले सूख रहे थे। इससे अब किसानों की उम्मीदें जाग गई है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ