Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर हथियागढ़ में दुर्गा पूजा के आयोजकों के साथ बैठक की गई।


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा- छपिया थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केन्द्र हथियागढ़ पर प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह द्वारा आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के दृष्टिगत दुर्गा पूजा समिति के आयोजको के साथ बैठक कर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आने वाली समस्याओ के सम्बंध मे वार्ता की। सभी आयोजको को डीजे का प्रयोग न करने,कोई नयी दुर्गा प्रतिमा स्थापित न करने तथा तय समय  में मूर्तियों का विसर्जन करने की सख्त हिदायत दी गयीं। 
इस मौके पर निरीक्षक अपराध श्री मनीष,उ0नि0 श्री मुकुन्धर सिंह बघेल, आरक्षी शिव कुमार नायक,आरक्षी अरविन्द कुमार, आरक्षी पंकज यादव, आरक्षी चेतन पाण्डेय,आरक्षी शैलेंद्र कुमार व दुर्गा पूजा समिति के आयोजक व सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे