तरीक़त हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावां ब्लॉक के गुनवा खोर में रविवार को उल्मा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सय्यद मुहम्मद अरशद मदनी के आह्वान पर प्रदेश में चल रहे देश के निर्माण व विकास में उलमा ए कराम की भूमिका पर एक दिवसीय गोष्ठीय का आयोजन किया गया। मौलाना अबुल कलाम कासमी की अध्यक्षता व मो असलम के संचालन में मदरसा अरबिया सिराजुल उलूम गुनवा खोर में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद भर के लोग शरीक हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुल्क के निर्माण में सभी का बराबर हिस्सा है। मुल्क की तरक्की अमन व शांति में सभी की भलाई छिपी है। देश की एकता व अखंडता को कायम रखने में आजादी पूर्व से लेकर आजतक देश के उल्मा ए कराम की अहम भूमिका रही है। देश के उल्मा ने हमेशा अमन व शांति के पैग़ाम को आम किया है। लोकतंत्र को ताकत पहुंचाई है। देश की प्रमुख धार्मिक संस्था जमीयत उल्माए हिन्द ने देश में सांप्रदायिक सौहार्द की स्थापना में अग्रणी रही है। देश में अकाल, सूखा, भीषण बरसात, जलजला, दंगा आदि मौके पर हुई क्षति में बिना भेद भाव के राहत कार्यों में हिस्सा लिया है। शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वक्ताओं ने सभी से हिन्दू मुस्लिम एकता, सांप्रदायिक सौहार्द की स्थापना, देश की तरक्की में मिलजुलकर कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मौलाना कलीमल्लाह, मौलाना अख्तर हुसैन, मौलाना सेराज हमीदी, मौलाना, अबरार अहमद, मुफ्ती अब्दुल लतीफ, मुफ्ती मुजाहिद हुसैन, अतहर फैजी आदि ने अपने विचार को प्रस्तुत किये।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ