आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में कुल 04 मामलें आयें, 02 मामलो मे सुलह समझौता करवाया गया व 02 मामले में मोहलतनामा दिया गया। श्रीमती खुशबू पत्नी परमात्मा अग्रहरि पुत्री विनोद अग्रहरि निवासी ग्राम नौरंगिया थाना कोतवाली खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष परमात्मा अग्रहरि पुत्र रामशंकर निवासी चकिया बाजार धसुवा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती ज्योति सोनकर पुत्री कोइल निवासी भगवानपुर थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष श्रीराम लैस पुत्र साधु सोनकर निवासी ग्राम बेलधार थाना पैकवलिया जनपद बस्ती। दोनो पक्ष में सुलह समझौता कराया गया। श्रीमती गुलअसफा पुत्री इलियास अहमद निवासी ग्राम महादेवा थाना मेंहदावल व द्वितीय पक्ष नौशाद अहमद सिद्दकी पुत्र स्व0 इकबाल अहमद निवासी बयारे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर। दोनो पक्ष को मोहलतनामा दिया गया। श्रीमती गीता पत्नी जवाहिर पुत्री मक्खन निवासी ग्राम मेडरापार थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर व द्वितीय पक्ष जवाहिर पुत्र श्री साधु निवासी ग्राम सोनबरसा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर। दोनो पक्षों को मोहलतनामा गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ