आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भारत देश मे पोलियो अभियान को युद्धस्तर प्रारंभ किया जाता है। जिससे आज लगभग पोलियो इस देश से जा ही चुका है। फिर भी अभियान में कोई भी लापरवाही नही बरता जा रहा है। पूरे तन्मयता से पोलियो मुक्त अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य कर्मी अपने कर्तव्य को पूर्ण करते है। जिससे ग्राम से लेकर शहर तक पोलियो अभियान चलाया जाता है।
बताते चले कि आज के इसी पोलियो अभियान में नंदौर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि कमाल अहमद द्वारा पंचायत भवन मर पल्स पोलियो अभियान का शुरुवात किया गया। यहाँ पर आए बच्चों को अपने हाथ से पोलियो की खुराक पिलाया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि सरकार पोलियो अभियान के द्वारा पोलियो को लगभग मुक्त करने के कगार पर है। जिससे इस देश मे पोलियो से कोई भी बच्चा विकलांग न होने पाए। जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि रियाज अहमद, आशा कर्मी इम्रावती देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ