तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। रविवार को सीओ रमेश कुमार ने दुधारा थाने का किया औचक निरीक्षण दुधारा थाने का औचक निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों, शस्त्रागार को बारीकी से देखते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए दुधारा थाने के औचक निरीक्षण के दौरान के समस्त अभिलेखों का मुआयना व शस्त्रागार में रखे शास्त्रों को भी साफ-सफाई सहित भोजनालय का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसी के साथ ही समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा के संदर्भ में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए त्योहार रजिस्टर का अवलोकन भी किया तथा थाने के कार्यालय के सभी अभिलेखों को बारीकी से देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए इस निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष गौरव सिंह, उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, उपनिरीक्षक चंद्रभान तिवारी, एचसीपी कामेश्वर सिंह, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ