Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिकांश गांव में बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप,सता रही भयंकर बीमारी की चिंता



■ बेलहर ब्लाक के अनेकों गांव में बढ़ रहा प्रकोप
बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। बेलहर विकासखंड के अनेकों ग्राम पंचायतों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
   आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग और विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में समय-समय से दवा का छिड़काव कराया जाता है। जिससे गांव में कोई भयानक बीमारी ना पनपे। लेकिन बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के अनेकों ग्राम पंचायतों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। ग्रामीणों को भयानक बीमारी की चिंता सता रही है तो अधिकारी अपने आप में मस्त हैं।  आपको बता दें कि बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के भरोसा बेलवा सेंगर  लौहरौली, देवरिया, मनैतापुर, अमरडोभा, पिपरा प्रथम, मठियापार, लौहरौली भगौसा, जंगल दशहर, पवरिहा, कैथवलिया, सहित अधिकतर गांव की स्थिति बदहाल बनी हुई है।जलजमाव की स्थिति हर जगह बरकरार है। लेकिन ना तो पंचायती राज विभाग द्वारा जल निकासी व दवा छिड़काव का कोई कदम उठाया जा रहा है, और ना ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा ग्राम पंचायतों में लोगों को  किसी प्रकार की दवा उपलब्ध कराई जा रही। जबकि मगहर नगर पंचायत में डायरिया की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तब भी जिम्मेदार बेखबर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे