Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सफाईकर्मी रहता है अक्सर गायब, ग्रामीणो ने चंदा लगाकर करवाया सफाई कार्य


■ सफाई कर्मचारी की लापरवाही से स्वच्छता अभियान को लगा धक्का

डॉ लालचंद्र
धर्मसिंहवा,संतकबीरनगर। एक तरफ सरकार हर तरह के गंदगी से निजात पाना चाहती है और आम जनमानस को स्वच्छ और निरोग रखने के लिए प्रयासरत है वही जिम्मेदार सफाईकर्मी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरत रहे है। जिससे सरकार के खजाने से वेतन के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च हो जाते है वही काम के नाम पर कुछ नही यही होता है। ऐसे ही गंदगी की कहानी को बयां कर रहा है ग्रामपंचायत धर्मसिंहवा के नाली और सड़के। बताते चले कि ग्राम पंचायत धर्मसिंहवा में गंदगी का अंबार जिम्मेदार खामोश। इस ग्राम में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गड्ढा मुक्त सड़क निर्माण का कोई मतलब नहीं हुआ। स्थिती जस की तस बनी हुई है। यहाँ का हाल ऐसा है कि बजबजाती दुर्गंध भरी नालियों का पानी सड़क पर बहने पर ग्रामीणों का चलना दूभर हो जाता है। ऐसी स्थिति को देखकर स्थानीय ग्रामीण राजमणि त्रिपाठी की अगुवाई में पैसा इकट्ठा करके ग्राम की नालियों को रामू उर्फ पकड़ी के द्वारा साफ कराया गया। सफाईकर्मी के न आने से मजबूर होकर एकलाख अंसारी, डॉ जयराम प्रजापति धर्मेंद्र, आदि लोगों ने 50- 50 रूपये का सहयोग राशि दिया तब जाकर धर्मसिंहवा बाजार में नालियों की साफ-सफाई हुई और गंदे पानी की निकासी होने से ग्रामीणो ने राहत पायी। हल्की  बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जा रही है। लोगों को जल जमाव के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है। जिससे धर्मसिंहवा थाना मार्ग का मरम्मत निर्माण हुए अभी एक सप्ताह नहीं हुआ लेकिन जल जमाव के कारण गिट्टियां उखड़ने लगी। स्थानीय ग्राम पंचायत की सभी नालियां साफ-सफाई के अभाव में कूड़ा-कचरा से पट गई रहती हैं। इससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है। नाली के जाम होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय, इंटर कालेज , आदि स्कूल है। छात्र छात्राएं गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हो रहे हैं। काफी समय से नालियों में पानी लगा रहने से दुर्गंध उठ रही है। इससे लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। मुख्य सड़क से गांव को अंदर जाने वाली रास्ते स्थित नालियों की साफ-सफाई सफाई कर्मियों द्वारा न किए जाने से बजबजा रही है। कूड़ा-कचरा से पटे होने की वजह से पानी निकासी अवरुद्ध हो गया है। नाली का पानी रास्ते में जमा होने की वजह से आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद, सोनू, आशाकर्मी विमला देवी, युवा समाजसेवी अनिल मोदनवाल, रमेश कुमार मध्देशिया, राजेंद्र, रघुनाथ, अकबाल अंसारी, मो हारून, अब्दुल समद, मो आजम, अमीरूद्दीन, जमील अहमद, शाबिर अली, अजीत पटवा, पवन मध्देशिया, भोले उर्फ विपिन कुमार पांडेय आदि ने बताया कि बार-बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं कराया जा रहा है। साथ ही सफाई कर्मचारी कभी भी ग्रामपंचायत में सफाई हेतु दिखाई नहीं देता है जबकि स्वच्छता आज भारत सरकार का मूलमंत्र है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे