Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जान माल की धमकी देकर डराने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार


आलोक बर्णवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार के निर्देशन में प्रभारी पुलिस चौकी बघौली उ0नि0 खुश मोहम्मद के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 633/19 धारा 384/504/506 भादवि मे वांछित अभियुक्तगण- गौरव प्रताप गौड़, राजन गुप्ता उर्फ अजीत गुप्ता, दीपक, संदीप गुप्ता को एक एयर गन व एक अवैध चाकू के साथ बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार कर बरामद अवैध चाकू के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 636/19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।  पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि अभियुक्तों द्वारा दिनॉक 04-09-2019 को चन्दवापार पेट्रोल पम्प के पास वादी को गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी व असलहा दिखाते हुए भयभीत किया गया था जिसके सम्बन्ध मे वादी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल मे प्रभारी पुलिस चौकी बघौली उ0नि0 खुश मोहम्मद, प्रभारी पुलिस चौकी कलेक्ट्रेट उ0नि0 चन्दन कुमार, हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव, सर्वानन्द सिंह, होमगार्ड राम प्रकाश रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे