■ सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्डरी एकेडमी में बाय – बाय प्लास्टिक पर हुई स्पीच
■ प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने बताए प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानि
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में बाय बाय प्लास्टिक विषय पर स्पीच का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने बताया कि प्लास्टिक तमाम बीमारियों की जड़ है। इसलिए हम सभी लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से बचना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में एकेडमी के चारो हाउस के बच्चों ने भाग लिया। इसमें रेड हाउस, ब्लू हाउस, यलो हाउस और ग्रीन हाउस के प्रतिभागियों के द्वारा प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर विविध विचार रखे। सभी विजेताओं को कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी श्रीप्रकाश यादव के साथ ही निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया । बच्चों का सम्बोधित करते हुए प्रबन्ध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि मनुष्य की शिक्षा, संस्कृति, विचारशीलता एवं दूरदर्शिता उसकी वाणी के माध्यम से ही दूसरों पर प्रकट होती है। समाज में प्रतिष्ठा और प्रमाणिकता प्राप्त करने के लिए वाणी का परिष्कृत होना आवश्यक है, भाषण के माध्यम से व्यक्ति प्रगति की दिशा में अग्रसर होता है और विविध प्रकार की उपलब्धियों का अधिकारी बनता है। प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि वाणी की ओजस्विता और भावनाओं की प्रखरता दोनो ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। ज्ञान आन्तरिक रुप से यहीं से फूटता है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवासतव ने कहा कि प्रतियोगिताएं इसलिए होती रहती हैं ताकि कोई भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने में संकोच ना करे। शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वोत्तम विकास करना है। मंच का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे व प्रशान्त पाण्डेय ने किया। इस दौरान भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बच्चो ने लिया संकल्प, परिजनों को देंगे झोला
कार्यक्रम के दौरान एकेडमी के सभी छात्र छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे सुधार का कार्य अपने यहां से ही शुरु करेंगे। वे सुबह सुबह ही अपने परिजनों को झोला दे देंगे कि अगर उनको सब्जी खरीदनी हो तो वे उसी झोले में खरीदें। साथ ही बच्चों ने प्लास्टिक के थर्मस न लेने का भी संकल्प लिया।
बाय बाय प्लास्टिक पर ग्रीन हाउस प्रथम
ग्रीन हाउस की रिद्धि और अलंकृता को पहला स्थान प्राप्त हुआ। जबकि रेड हाउस की मानसी और श्रेया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। ब्लू हाउस के आदर्श और प्रगति को तीसरा स्थान जबकि यलो हाउस के उज्वल और धनन्जय को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ