■ सूर्या इण्टरनेशनल में हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सार्वभौमिक रुप से पूरे देश में बोली जाती है। यही एक ऐसी भाषा है जिसके जरिए उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से पश्चिम तक पूरे भारत को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। इसलिए हम सभी लोगों को अपनी राष्ट्र भाषा पर गर्व करना चाहिए। यह भाषा समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
उक्त बातें सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी में छठवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान बच्चों ने हिन्दी दिवस पर बच्चों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हिन्दी भाषा नहीं भारतीय एकता की रीढ़ है। बिना हिन्दी के ज्ञान के मनुष्य पशु के समान है। इसलिए सभी को हिन्दी का ज्ञान आवश्यक है। हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। इसका सम्मान सभी को करना चाहिए। इस दौरान प्रबन्ध निदेशक श्रीमती सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, बरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे ने सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जीपीएस पीजी कालेज के प्रधानाचार्य आर सी श्रीवास्तव, शुभी देवी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य चिन्तामणि उपध्याय, संजय जायसवाल, बलराम उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रशान्त पाण्डेय ने किया।
हिंदी दिवस पर येलो हाउस का प्रथम स्थान
जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने हिन्दी दिवस की भाषण प्रतियोगिता में यलो हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लू हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रेड हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ