ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त महेन्द्र कुमार तथा डीआईजी डॉक्टर राकेश सिंह ने थाना कटरा बाजार में पहुंचकर समाधान दिवस की हकीकत परखी और फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण कराया।
आयुक्त ने थाना कटरा बाजार में पहुंचकर शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। लम्बित सभी शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कहा कि अकारण कोई भी फरियादी थाने या कचहरी के चक्कर न लगाए। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतों को बेहद गम्भीरता से लें। भूमि विवाद के मामलों में उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस व राजस्व टीम संयुक्त रूप से मौका मुआयना करके दोनों पक्षों का पक्ष सुनते हुए सही निर्णय लेकर मामला निस्तारित कराएं।
डीआईजी ने एसओ से महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी ली और महिला हेल्प डेस्क को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने थाने में ही समाधान दिवस रजिस्टर, थाना दिवस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व लेखपालों को भी आगाह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं भी सरकारी जमीन जैसे चकमार्ग, खलिहान, तालाब, ग्राम समाज की भूमि, खाद गड्ढे, पशुुचर भूमि आदि पर कब्जे न रहने पाएं, अन्यथा शिकायत सही पाए जाने पर ऐसे लेखपालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान तहसीलदार करनैलगंज मिश्री सिंह चौहान, थानाध्यक्ष कटरा बाजार सहित राजस्व निरीक्षकगण व फरियादी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ