वीरपुर विशेन के कृषक विष्णुदत्त सिंह के प्लाट से हुई शुरूआत
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बजाज शुगर मिल के तत्वावधान में किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मुहैया कराने की मंशा के तहत जीएम केन कुंदरखी योगेंद्र सिंह ने वीरपुर विशेन में किसान विष्णु दत्त सिंह विशेन के प्लाट में शरद कालीन गन्ने की बुवाई की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानबंधु अगेती गन्ने की फसल की बुवाई करें। इससे कम लागत में उन्हें अधिक लाभ मिल सके।
बजाज चीनी मिल कुंदरखी इकाई ने शरद कालीन गन्ना बुवाई मिल परिक्षेत्र के वीरपुर विशेन के कृषक विष्णुदत्त सिंह विशेन के प्लाट से प्रारंभ किया। यहां गन्ना बुवाई चीनी मिल के जीएम केन योगेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कृषक श्री सिंह को मिठाई भी खिलाई। उन्होंने कहा कि बजाज चीनी मिल कुंदरखी गन्ना किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मिल परिक्षेत्र के किसानों से अगेती प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने की अपील भी की।
इस अवसर पर बजाज शुगर मिल के डिप्टी मैनेजर कौशलेंद्र सिंह, सीडीओ सुनील पाठक, एसीडीओ अमित सिंह के अलावा क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ