Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनकापुर नगर इकाई का किया गठन



मनकापुर गोंडा: शनिवार को मनकापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर रामनाथ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बैठक कर मनकापुर नगर इकाई का गठन किया|
 इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रवासी कार्यकर्ता नवीन श्रीवास्तव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परिषद समाज के हित में कार्य करने  वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है | विद्यार्थी परिषद देश के सभी छात्रों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ते हुए समाज के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व देने के लिए लगातार 9 जुलाई 1949 से  संचालित है | तहसील संयोजक चंद्र द्विवेदी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष एसपी सिंह, नगर उपाध्यक्ष डॉ राहुल गुप्ता, वेंकेटेशन श्रीवास्तव नगर मंत्री, अखिलेंद्र शुक्ला नगर सह मंत्री  मनोनयन किया| इस मौके पर जितेंद्र यादव शुभम तिवारी, बादल खान, दुर्गेश शुक्ला, राहुल उपाध्याय, बृजेश मिश्रा, सनी तिवारी, अमितेश, देवेंद्र मिश्रा, राहुल दुबे आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे