Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कमलेश तिवारी की हत्या पर उबाल, परिषद ने सरकार पर लगाया ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की दिन दहाड़े की गयी नृशंस हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए हत्यारों को फांसी की सजा मुकर्रर कराने के साथ ही परिजनों को 50 लाख का मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
      प्रदेश में लगातार हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं का हवाला देते हुए परिषद ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार ब्राह्मणों के खिलाफ षड्यंत्रकारी नीतियां अपना रही है। भविष्य में इसका परिणाम पार्टी के लिए हितकर नहीं होगा। ज्ञापन में श्री तिवारी की पत्नी और उनकी मांं की मांगों को अति शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग की भी शामिल है।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रदीप शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, भानु तिवारी, हरीश तिवारी, विनोद मिश्रा, मायापति, अर्पित ओझा, विवेक तिवारी, महेश, अखिलेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे