Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खम्हरिया पूरब में हिन्दू युवा वाहिनी ने फलाहार र्कायक्रम का किया आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती : हिन्दू  युवा वाहिनी रामनगर ब्लॉक इकाई द्वारा खम्हरिया पूरब में फलाहार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री  जितेंद्र यादव रहे। जिला मंत्री जितेंद्र यादव ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अराजक तत्वों से मोर्चा लेने के लिए हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता भी अराजक तत्व और पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों को पहचान कर सबक सिखाएंगे
समाज और देश में अराजक तत्व अपनी आदतों में सुधार नहीं लाएंगे तो जल्द उन्ही  की भाषा बोलने वाले देश भेज दिया जाएगा। 2002 में संगठन की स्थापना के बाद 2003 से बस्ती जिले से ही फलाहार कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। जो अब समूचे प्रदेश में व्यापक रूप ले चुका है उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज की एकता के लिए फलाहार ,सहभोज जैसे कार्यक्रम करना अति आवश्यक है |कार्यकर्ता क्षेत्र में छोटे-छोटे ही कार्यक्रम करें जिससे हम सब की एकता बनी रहे कार्यक्रम के अंत में लोगों को फलाहार भी करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री महेंद्र त्रिपाठी, दुर्गेश भारतवंशी ,राजकुमार सोनी, अरुण गुप्ता, शिव दर्शन सिंह, लालैंद्र भट्ट ,अजय यादव, विनोद निषाद, दिलीप निषाद ,अनिल कुमार ,अनुज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे