Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सैनिक सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के हडौर ग्राम में सावित्री शैक्षिक एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में एक सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन शिवमूर्ति त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें जनपद के नामचीन कवियों साहित्यकारों ने भाग लिया ।
उक्त अवसर पर अष्टभुजा प्रसाद त्रिपाठी, बटेश्वर नाथ त्रिपाठी, शिवमूर्ति शुक्ला, लक्ष्मीकांत दुबे, नंनकू मौर्य, रामकेवल तिवारी, नूर मोहम्मद, राम शिरोमण त्रिपाठी और छोटेलाल तिवारी तथा रामसूरत तिवारी भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास  द्वारा अंगवस्त्रम प्रमाण पत्र पुष्प गुच्छछ एवं वीर रस की ओजस्वी कवित्री ज्योति त्रिपाठी द्वारा रचित पलकों में आकाश नामक पुस्तक प्रदान की गई।कवियों में प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, शिवानी मिश्रा, यज्ञ कुमार सिंघम हर बहादुर हर्ष, लवलेश यदुवंशी शिव मूर्ति त्रिपाठी और राहुल मिश्रा का सम्मान किया गया । शिवम त्रिपाठी, संजय, श्रीराम मिश्रा, राहुल  विशेष रुप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अनूप त्रिपाठी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे