Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लायंस क्लब ने सजाई डांडिया नाइट, देवियों ने नृत्य कर देवी को मनाया


शिवेश शुक्ला
 प्रतापगढ़ | नवरात्र की सप्तमी पर आदि शक्ति मां भवानी को महिलाओं ने विधि-विधान से मनाया। सुप्रसिद्ध डांडिया नृत्य करके मां की महिला का गुणगान किया। यह आयोजन लायंस क्लब ने किया। इसमें लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष, गौरव व शक्ति ने मिलकर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 शिवजीपुरम स्थित महेश प्रेम पैलेस मैरिज हाल में जुटी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान भी पहने। देवी गीत भी गाए। मां के सजाए गए दरबार में अखंड ज्योति जलाई गई। इसका प्रकाश लोगों में संस्कार और भक्तों की ऊर्जा भरता रहाl संचालन करते हुए शक्ति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने नवरात्र में देवी के स्वरूपों और शक्तियों के बारे में बताया। गौरव की अध्यक्ष पुष्पांजलि शुक्ला, रीजन चेयरपर्सन संतोष भगवन, डा. पीयूषकांत शर्मा, अनिल विद्यार्थी, आनंद उत्कर्ष, डा. क्षितिज श्रीवास्तव, संजीव आहूजा, गोविंद खंडेलवाल, कृष्ण प्रताप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, लालजी चौरसिया, डाली केसरवानी, पूनम, गीता, डा. बृजभानु सिंह, केबी सिंह, गीता मिश्रा, प्रतिभा भगवन, आशुतोष त्रिपाठी, विनोद पांडेय आदि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। देर रात तक डांडिया की धूम मची रही। महिलाओं ने नृत्य किया और फिर सभी ने क्लब के संयोजन में फलाहार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में नन्ही बालिकाओं और किशोरियों ने भी अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया और देवी जी को रिझाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे