Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन साइकिल दौड़ प्रतियोगिता 22 को


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ।पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर बीकापुर तहसील क्षेत्र के चौरे बाजार सुल्तानपुर सीमा से बीकापुर तहसील परिसर तक काफी अरसे से चल रही पारंपरिक साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का 22 नवंबर को सुबह 9 बजे आयोजन किया गया है। पूर्व विधायक स्वर्गीय परशुराम यादव द्वारा मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई गई थी। उनके बाद उनकी पुत्री एससी एसटी आयोग की पूर्व सदस्य रोली यादव द्वारा प्रतियोगिता कराई जाती है। आयोजक रोली यादव ने बताया कि 22 नवंबर को सुबह 9 बजे चौरे बाजार सुल्तानपुर सीमा से साइकिल रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देने के साथ अन्य प्रतियोगिताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे