Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को दिया बधाई


■ माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में मेंहदावल सहित अनेको ब्लॉकों के मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों को भाजपा के जिला नेतृत्व द्वारा पारदर्शी तरीके से चुना गया। जिन्हें भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दिया जा रहा है। जिससे भाजपा के लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रदर्शित हो रहा है।
इसी कड़ी में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सांसद प्रतिनिधि व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब द्वारा भी मेंहदावल ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष से मिलकर बधाई दिया गया। जिनमे मेंहदावल पूर्वी से मंडल अध्यक्ष इन्द्रसेन सिंह व मेंहदावल पश्चिमी से हरिशंकर निषाद को नवनिर्वाचित हुए है। इन नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को  स्वागत माला पहनाते हुए स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चौ0 औरंगजेब ने बताया कि भाजपा में सभी प्रक्रिया एक लोकतांत्रिक तरीक़े से होता है। जिसमे कोई भी प्रकार का परिवारवाद नही किया जाता है। एक कार्यकर्ता भी इसमे उच्च पदों पर जा सकता है। जिसके उदाहरण देश के सर्वोच्च पद पर बैठे हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। आज इनके नेतृत्व में देश का मान पूरे विश्व मे बढ रहा है। इस तरह से अनेको बातो को बताया गया।
इसके साथ ही जिला प्रतिनिधि राममूरत मोदनवाल का भी भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंद्रप्रकाश चौधरी, वीरेंद्र बर्नवाल, मोहन विश्वकर्मा, ओमप्रकाश बर्नवाल, तुलसीप्रसाद मौर्य, बुद्धिलाल मोदनवाल, संदीप तिवारी, विपिन मोदनवाल, ब्रह्मानंद, हबीबुर्रहमान उर्फ दरोगा, रविनारायण पांडेय, प्रदीप गौड़, विनोद वर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे