Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संस्कारों से प्राप्त होती है त्याग की भावना: अश्वनी सोनी


 जारी रहा मां हर हर गंगे ट्रस्ट का कंबल वितरण अभियान 
गरीब , जरूरतमंद लोगो में वितरित किया नि:शुल्क कंबल
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | मानव सेवा ही परम धर्म है तथा सेवा के लिए त्याग की भावना होनी आवश्यक है। समाज सेवा से बड़ा भी कोई धर्म नहीं है तथा समाज सेवा का  कोई अंत भी नहीं है | उक्त बातें  मां हर हर गंगे  सेवा ट्रस्ट के  ट्रस्टी युवा भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने  नगर क्षेत्र के करनपुर  खास में ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे  गरीब असहाय व जरूरतमंदों  में  कंबल वितरण अभियान  के दौरान  कहीं | उन्होंने कहा कि त्याग की भावना संस्कारों से प्राप्त होती है। जरूरतमंदों की मदद ही सबसे बड़ा धर्म हैं। इस मौके पर कैंप लगाकर क्षेत्र के लगभग 200 जरूरतमंद व गरीब लोगों को  अभियान के तहत  कंबल मुहैया कराया |
भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने कहा कि ट्रस्ट का यह अभियान  समूचे ठंड भर अनवरत जारी रहेगा, जहां भी जरूरतमंद व गरीब ठंड से ठिठुर रहा है जानकारी होने पर ट्रस्ट  के सदस्य पदाधिकारी  उसकी मदद में व ठंड से निजात दिलाने हेतु उनकी सेवा में सदैव तत्पर हैं | इस मौके पर  ट्रस्ट के  कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने कहांकि सेवा भाव से ही मनुष्य का जीवन सरल एवं सुखी बनता हैं। इसके उपरांत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने  अश्वनी सोनी  के नेतृत्व में अमेठी  के जोगापुर  पहुंचे जहां पर गरीब बुजुर्गों में  भी  कंबल वितरण कर  उन्हें ठंड से  निजात दिलाने  का कार्य किया |इस अवसर पर हिमांशु शुक्ला , सुरेश सरोज, राजीव चौहान, ईरानी हिन्दूस्तानी ,कृष्णा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे