Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तृतीय रीजनल स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के तहसील मुख्यालय उतरौला  के एमजे एक्टिविटी स्कूल मे  तृतीय रीजनल स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती तथा बहराइच जनपदों के स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्वर्ण पदक सेंट जेवियर्स स्कूल बलरामपुर के खिलाड़ियों ने अर्जित किए तथा दूसरा स्थान एम जे एक्टिविटी उतरौला स्कूल के खिलाड़ियों ने अर्जित किए।
यह जानकारी देते हुए ताइक्वांडो कोच जियाउल हसमत ने बताया कि समापन अवसर पर अतिथि के रुप में डॉक्टर एहसान, सेंट जेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ नितिन कुमार शर्मा, उतरौला नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव, बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी आलोक श्रीवास्तव, डॉ राजेश पांडे, जे.के. विजय एवं एमजे एक्टिविटी के डायरेक्टर समीर रिजवी ने खिलाड़ियों को पदक वितरित किया। प्रतियोगिता में सर्वोच्च 120 अंक लेकर सेंट जेवियर स्कूल और आल चैंपियन बना, वहीं रनर टीम 80 अंक के साथ एम.जे. एक्टिविटी दूसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ियों को ट्रॉफी सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ नितिन कुमार शर्मा ,एमजे एक्टिविटी के डायरेक्टर समीर रिज़वी, कोतवाल उतरौला तथा डॉक्टर एहसान ने संयुक्त रूप से प्रदान किया ।
निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय देवरी दिव्या गिरी, बलरामपुर से मोहम्मद शादब, श्रावस्ती जनपद से भव्य मिश्रा, जैनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पाल, बलरामपुर से आनंद भर बहराइच से प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया तथा निष्पक्ष निर्णय दिया। अतिथियों ने निर्णायकों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों में सब जूनियर बालक वर्ग 18 किलोग्राम भार वर्ग में बलरामपुर के काव्य अग्रवाल गोल्ड, सामर्थ जनवार जेवियर सिल्वर, व विराट वर्मा उतरौला कांस्य पदक हासिल किया। 20 किलोग्राम भार वर्ग में हसन रिजवी उतरौला गोल्ड, एहसान अजीज जेवियर सिल्ववर  व अनित श्रीवास्तव कांस्य पदक अर्जित किया । 23 किलोग्राम भार वर्ग में अनिरुद्ध के एस बलरामपुर गोल्ड, आयुष साहू बलरामपुर सिल्वर व वेदांश सक्सेना उतरौला कांस्य पदक प्राप्त किए । 25 किलोग्राम भार वर्ग में सम्यक राजकमल बलरामपुर गोल्ड, अखंड प्रताप श्रीवास्तव बलरामपुर रजत, आयांज अम्स बलरामपुर कांस्य व आदित्य जोगी बलरामपुर कांस्य पदक हासिल किया। 27 किलोग्राम भार वर्ग में रचित केसरवानी बलरामपुर स्वर्ण,  सक्षम अग्रवाल रजत पदक व ईशान चौधरी बलरामपुर ने कांस्य पदक हासिल किया। 29 किलोग्राम भार वर्ग में अविरल द्विवेदी बलरामपुर गोल्ड, अथर्व श्रीवास्तव बलरामपुर सिल्वर पदक प्राप्त किए। 32 किलोग्राम भार  वर्ग में के यादव स्वर्ण पदक, मोहम्मद और अरकान रजत को पदक प्राप्त हुआ। 35 किलोग्राम भार वर्ग में रैय्यान खान स्वर्ण पदक, सागर गौड़ रजत पदक हासिल किए । 38 किलोग्राम में अशरफ अली बलरामपुर गोल्ड मेडल, आयुष भाई पटेल बलरामपुर रजत पदक व जमील रिजवी कांस्य पदक। 41 किलोग्राम में अखंड प्रताप सिंह स्वर्ण पदक, अरमान अली रजत पदक। 44 किलोग्राम में सौरव सिंह स्वर्ण पदक, हसन रिजवी सिल्वर मेडल। 50 किलोग्राम में आकिब अंसारी बलरामपुर स्वर्ण पदक, सूर्यांश गुप्ता श्रावस्ती रजत पदक व जियाउल हक उतरौला कांस्य पदक। कैडेट वर्ग के विभिन्न भार वर्गो में- दिव्यांश मिश्रा आदित्य हितकारी अरुण शर्मा ने क्रमशः स्वर्ण, रजत व पदक अर्जित किया। वहीं आयुष पासवान तथा खुबैब ने नेशनल रजत पदक जीता है।  पदकों की श्रृंखला में अभिषेक यादव स्वर्ण पदक, यश साहू स्वर्ण पदक व मोहम्मदफैजान उतरौला रजत पदक, श्रीराम यादव उतरौला स्वर्ण पदक, आदित्य गुप्ता श्रावस्ती रजत पदक, मनीष शुक्ला स्वर्ण पदक, आयुष श्रीवास्तव रजत पदक, स्वप्निल श्रीवास्तव बलरामपुर स्वर्ण पदक, दिव्यांशु पटवा रजत पदक, जय सिंह बलरामपुर स्वर्ण पदक, कृष्ण मिश्रा रजत पदक, देव गुप्ता कांस्य पदक, प्रॉणव उपाध्याय स्वर्ण पदक, उमंग सिंह स्वर्ण पदक, अनवर हुसैन रजत पदक, तौसीफ रजा कांस्य पदक, हाशिम अली उतरौला गोल्ड मेडल, खुशनूर राईनी रजत पदक, मोहम्मद मसूद कांस्य पदक, वाजिद अली उतरौला स्वर्ण पदक, प्रियांशी शुक्ला बलरामपुर रजत पदक, अरविंद कुमार चौहान  स्वर्ण पदक, मोहम्मद नज़ीर रजत, रणवीर सिंह स्वर्ण पदक, अभिषेक पाठक रजत पदक, सचिन वर्मा स्वर्ण पदक, सद्दाम हुसैन रजत पदक, अरुण कुमार उतरौला कांस्य, अजमत उल्लाह उतरौला स्वर्ण पदक, अब्बास अली बलरामपुर रजत पदक, प्रदीप सरावस्ती कांस्य पदक, शिवम श्रीवास्तव बलरामपुर स्वर्ण पदक, सोनू रजत पदक, सऊद आलम कांस्य पदक, नूर मोहम्मद उतरौला स्वर्ण पदक, बिलाल महमूद खा रजत पदक, मोहम्मद समीर बलरामपुर स्वर्ण पदक, सरफराज अहमद उतरौला रजत पदक प्राप्त  किया है । सब जूनियर , जूनियर तथा सीनियर बालिका वर्ग में काशमिया पांडे बलरामपुर स्वर्ण पदक, प्रज्वला सिंह रजत पदक प्राप्त किया जो प्रतियोगिता की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थी।संचिता शुक्ला स्वर्ण पदक, वैष्णवी शुक्ला स्वर्ण पदक, उन्नति सिंह रजत पदक, आराध्या सिंह स्वर्ण पदक, प्रियशा तिवारी रजत पदक, समृद्धि त्रिपाठी स्वर्ण पदक, तुआ साजिद रजत पदक, अवंतिका श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, मान्यता अग्रवाल रजत पदक, पलक दुबे स्वर्णण पदक, रीदा खान रजत पदक, सौम्या साहू स्वर्ण पदक, वंशिका तोमर रजत पदक, सोनम आनंद स्वर्ण पदक, स्तुति पांडे रजत पदक, स्मृति शुक्ला स्वर्ण पदक, वर्तिका गुप्ता रजत पदक, महिलाओं की हैवी वेट में मोहनी जोगी स्वर्ण पदक, हिरदया श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, अंशिका सिंह रजत पदक, सौम्या श्रीवास्तव तथा संध्या जयसवाल स्वर्ण पदक हासिल किया है।  समापन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अभिभावक तथा खिलाड़ी मौजूद थे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे