Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रकाश पर्व पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

वीडियो 

शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | श्री गुरुगोबिंद सिंह  के 353 वे प्रकाश पर्व पर नगर में गुरूवार को एक भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में व पंच प्यारो के नेतृत्व में निकाली गई। शोभा यात्रा में हाथी घोड़े बैंडबाजे डीजे महिलाओं व पुरुषों के कीर्तनी जत्थे व निहंग सिंघो की टोली साथ चलें | नगर कीर्तन शोभायात्रा में इस बार बीर ख़ालसा गतका पार्टी तरनतारन पंजाब से (आखाड़ा) जो इंडिया गाट टैलेंट टीवी शो वाले इनका स्टेज शो हादी हाल व  चौक घंटा घर पर पूरे प्रदर्शन के साथ तलवार बाजी नेजेबाजी, आँखों पर पट्टी बांधकर नारियल तोड़ना, ट्रैक्टर को अपने सीने पर से पार करवाना, आदि और भी हैरतअंगेज करतब दिखाए। गतका पार्टी का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा | इस दौरान श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सवारी विशेष फूलो से सजे रथ पर दर्शन के विशेष आकर्षण था शोभायात्रा में सिख शहीदों से संबंधित प्रदर्शनी भी रही । इस नगर कीर्तन के मुख्य रूप से सुरेन्द सिंह ,मंजीत सिंह ,गोबिंद करमजीत सिंह, परमजीत सिंह ,जगमीत सिंह, सतनाम सिंह ,नरेंद्र सिंह ,गुरुचरण सिंह ,परमजीत सिंह आदि रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे