Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर का हुआ जोरदार स्वागत


वासुदेव यादव
अयाध्या। मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोर्चा के नवनियुक्त लोकप्रिय जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी ठाकुर का आज राम नगरी राम की पैड़ी निकट जोरदार स्वागत किया गया।
 इसके साथ ही स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं का उत्साह जबरदस्त देखा गया।
 इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर का स्थानीय नाई सेन शर्मा सविता ठाकुर आदि अन्य समाज के लोगों ने माला फूल पहनाकर खुशी व्यक्त किया।
  मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच युवा मोर्चा बैनर तले नियुक्त जिलाध्यक्ष का धर्म की धरती अयोध्या में लोग माला फूल पहनाकर स्वागत किया। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी ठाकुर ने अपने शुभचिंतकों व संगठन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा सुख दुख में दबे कुचले व पीड़ित शोसित समाज के हित में आवाज बुलंद करने एवं उनके हक व हकूब अधिकार दिलाने का वादा करते हुए राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार युवा मोर्चा संगठन मजबूत करने व संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकरी के आदेशों, निर्देशो का पालन करने व अमल में लाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही संगठन के मुखिया हीरा ठाकुर व संजीव ठाकुर के प्रति आभार जताया। 
 यह उक्त स्वागत समाहरोह राम की पैड़ी अयोध्या में किया गया। स्वागत समाहरोह में वरिष्ठ नेता राम कुमार ठाकुर, जमुना प्रसाद, अशाक कुमार, रोहित शर्मा, विंदेश्वरी प्रसाद सेन, विशम्भर शर्मा, अवधेश शर्मा प्रदीप ठाकुर, घरभरन ठाकुर, मन भरन ठाकुर, राम बुझारत शर्मा, मुन्द्रिका ठाकुर उर्फ बहरू आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे