Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवा दिवस के रूप में मनाया गया विवेकानंद का जन्मदिवस


शिवेश शुक्ला
बस्ती :युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। हर्षोल्लास के साथ शहर के महारानी होटल में स्वामीजी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। उनके विचारों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया।
रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवा हॄदय में स्वामी विवेकानंद विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक कैलाश नाथ दूबे ने अतिथियों का स्वागत किया। गोष्ठी का विषय परवर्तन करते हुये शिक्षक योगेश शुक्ल ने विवेकानंद जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जॉइन्ट मजिस्ट्रेट हरैया आई ए एस प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि विवेकानंदजी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढ़ाया। आज की युवा पीढ़ी को स्वामीजी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ  साहित्यकार राम नरेश सिंह मंजुल ने कहा कि स्वामीजी का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवा का संदेश दिया है। राष्ट्रप्रेम को परिभाषित किया है। उनके अपने ज्ञान और संस्कारों ने भारत का नाम विदेश में भी रोशन किया। आज भी उनका व्यक्तित्व विश्व पटल पर चमचमा रहा है। मुख्य वक्ता राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से ‘उठो जागो, लक्ष्य से पहुंचने से पहले मत रुको’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा था कि 100 युवा मिल जाएं तो देश में बहुत बड़ा परिवर्तन हो सकता है।
इस अवसर पर राममनोहर लोहिया ला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्कंद पाण्डेय, गाजियाबाद के जॉइन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आई ए एस सागर साह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी ने सभा को सम्बोधित किया।
दीपप्रज्वलन से शुरू हुये इस कार्यक्रम में आओ विवेकानंद बने वेश भूषा प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व स्वामी जी के जीवन से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वेशभूषा प्रतियोगिता में रानी चौधरी प्रथम, नौशीन फ़ातिमा द्वितीय, निस्बा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में राजन कुमार प्रथम, रुपाली द्वितीय, ओम मनीष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन परिषद अध्यक्ष रत्नेश मिश्र ने किया। सचिव प्रभात मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में धीरेंद्र शुक्ल, जगदीश मिश्र, अखिलेश दूबे, जे पी तिवारी, राम सिंह, महन्थ राम वर्मा, अनिल तिवारी, राकेश दूबे जे डी, अनिल पांडेय, सुभाष शुक्ल, वीरेंद्र तिवारी, विनय शुक्ल, विवेक मिश्र, अम्बुज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, सौरभ तुलस्यान, डॉ डी के गुप्ता, डॉ निधि गुप्ता, सावित्री शुक्ला, डॉ रंजना अग्रहरि आदि लोग उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे