अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के निर्देशन में जनपद इकाई द्वारा नागरिक कानून संसोधन 2019 के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से वीर विनय चौराहा तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के विषय में जागरूक किया ।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी योग कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय अटल भवन पर सवा करने के बाद मानव श्रृंखला बनाई गई । युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम पर विपक्ष द्वारा देश के अंदर भ्रम पैदा किया जा रहा है । अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इस कानून से किसी भी हिंदुस्तानी पर प्रभाव नहीं पड़ना है। 3 देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को देश में नागरिकता देने का विधान किया गया । देश में मोदी सरकार बड़े-बड़े निर्णय लेकर बरसों पुराने समस्याओं का समाधान कर दिया। देश नित्य प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर है, पूरा विश्व मोदी के नेतृत्व में आस्था रखता है, इससे विपक्षी बौखला गए हैं। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने अटल भवन तुलसीपार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता देने का अधिकार केवल केंद्र को हैं ना कि राज्यो को । विपक्षी सरकार के राज्यों के मुख्यमंत्री यह भ्रम फैला रहे हैं कि वो इसे लागू नही होने देंगे। यह कानून लागू हो गया,अब यह वापस नही होगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी डी पी सिंह, भाजपा जिला मंत्री वरुण सिंह,भाजपा नेत्री झूमा सिंह, भाजपा नेता शिव कुमार द्विवेदी, जयंत सिंह धर्म, रवि तिवारी, अक्षय शुक्ला ,सभासद मंटू सिंह, अपूर्व प्रताप सिंह, राजेश कश्यप, आकाश पांडेय, अमन बंसल, आशीष मिश्रा आशु, अभिषेक चौहान, व समप्रीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ