Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवागत डीएम ने कोषागार पहुॅचकर ग्रहण किया कार्यभार


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | जनपद में नवागत जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के रूप में कोषागार गये जहां पर उन्होने डबल लॉक का चार्ज संभाला। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि वह 2009 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी है, वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले है। यहां जिलाधिकारी के रूप मे ंचार्जभार ग्रहण करने से पूर्व वह शासन में विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर तैनात थे। जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत् प्रतिशत जनपद में लागू कराना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।नवागत जिलाधिकारी ने  कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुना एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे