Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ आज से

 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंदाह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सदर विधायक  करेंगे शुभारंभ 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | एक मार्च से समूचे जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। इसी क्रम में मंगरौरा ब्लॉक के कंधई मधुपुर ग्राम सभा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंदाह में हर रविवार आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण  रविवार को सदर विधायक राजकुमार पाल करते हुए मंदाह में शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। चिकित्सा अधीक्षक  डॉ. भरत पाठक ने बताया कि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए एक मार्च से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें 15 दिनों तक अभियान चलाने के साथ 16 मार्च से दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें आशा व एएनएम घर-घर जाकर दस्तक देंगी। लोगों को आसपास की गंदगी साफ करने, जलभराव खत्म करने सहित अन्य जानकारियां देंगी। माह भर चलने वाले 1 मार्च रविवार से  शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सदर विधायक राजकुमार पाल करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे