Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुजारी रमेशदास हरदिन बंदरो को भीगा चना खिलाकर परमार्थ सेवा को कर रहे है बुलंद


 वासुदेव यादव
अयोध्या।  सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी व लोकप्रिय पार्षद रमेश दास जी महाराज के द्वारा लॉक डाउन में भूखे प्यासे बंदरो को निशदिन चना की व्यवस्था करवाई जा रही है। पुजारी रमेश दास जी ने कहा है कि मानव जन्म बहुत पुण्य कर्म करने के बाद मिलता है। अतः सभी को मानवता और इंसानियत की मिसाल कायम करनी चाहिए। पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन कायम है। हर तरफ बंदी व मंदी का माहौल है। ऐसे में गरीबों निर्धनों व जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची सेवा है।  इसके साथ ही जीव व जंतुओं पर भी अपनी कृपा करनी चाहिए। जीव जंतुओं का भी अपना एक विशेष स्थान है। अयोध्या में बंदरों की भी सेवा सबको करनी चाहिए। साथ ही गौ माता की भी सेवा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों बंदरों को भीगा चना खिलाया जा रहा है ताकि उनको राहत मिल सके। इस लॉक डाउन में मानव के साथ ही जीव-जंतुओं को भी भोजन पानी राशन की कुछ समस्याएं हैं। उन्होंने अपील किया कि जो जितना सहायता और मदद गरीबों जरूरतमंदों व जीव जंतुओं की कर सके अवश्य ही करना चाहिए। अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन जन्म भूमि है। यहां पर परमार्थ सेवा से ही बहुत सारे पुण्य फल प्राप्त होते हैं। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास सदा ही अपने वार्ड के सभी जरूरतमंदों की मदद सतत करते रहते हैं। साथ ही बंदर सेवा कर सबको मानवता व इंसानियत का राह दिखा रहे है। इससे अन्य लोगो को भी प्रेरणा लेने की आज़कल जरूरत है। ताकि धरा पर कोई भूखा प्यासा मानव व जीव जंतु न रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे