दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा स्कूल जाते समय रास्ते मे नाबालिग के साथ छेड़छाड़ किया है जिससे वे मानसिक रुप से परेशान हो गई थी।
एसओ छपिया संजय तोमर ने बताया कि आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रवाना कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ