बुढ़वा मंगलवार के अवसर पर अयोध्या हाईवे निकट मांझा बरहटा के धर्मु पुरवा गांव में विराट दंगल का हुआ विराट आयोजन
21 हजार रूपएं का इनामी कुश्ती जौनपुर के पहलवान निगम व अयोध्या के रितेशदास के बीच बराबरी पर रहा, जबकि अन्य दर्जनों पहलवानों ने दिखाएं अपने दमखम
वासुदेव यादव
अयोध्या। कुश्ती हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। कुश्ती में हार जीत होती रहती है। कुश्ती के खेल को अन्य खेलों की तरह ही खेलना चाहिए और इसको सरकार द्वारा महत्व भी दिया जाना चाहिए।। श्वस्थ्य शरीर व मस्तिष्क के लिए युवाओं को कोई भी खेल अवश्य ही खेलना चाहिए। कुश्ती अन्य खेलों की अपेक्षा अति प्राचीन खेल है।
जिससे शरीर मजबूत होता है साथ नेम फेम भी प्राप्त होता है। उक्त बातें बुढ़वा मंगलवार के अवसर पर धर्मू का पुरवा मांझा बरहटा में आयोजित विशाल कुश्ती में बतौर मुख्य अतिथि सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहीं।
श्री पाण्डेय ने कहा कि सपा सरकार युवाओं, खेलों व पहलवानों को जो सर्व सम्मान देती है, वह अन्य सरकार नहीं दे सकती है। यही युवा, पहलवान, जवान देश के किसान 2022 के चुनावी दंगल में सपा को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर वर्ग धर्म के विकास हेतु संकल्पित है। आनेे वाला समय सपा का है। 2022 में सपा फिर इतिहास रचेगी। साथ ही कुश्ती आयोजन समिति के प्रति आभार जताएं। उन्होंने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का उद्घाटन किया। इससे पूर्व आयोजन समिति के नाटे पहलवान, पहलवान केशवदास व रामदेव यादव ने उनका माला पहनाकर स्वागत किए।
इस दौरान 21 हजार का इनामी कुश्ती 20 मिनट का जौनपुर के पहलवान निगम यादव व अयोध्या के रितेशदास के बीच हुआ। जिसमें पहलवानों ने अपने दमखम दिखाएं। लेकिन यह कुश्ती बराबर पर ही आ रूकी। जबकि फैजाबाद खवासपुरा के अमित व तुलसीपुर गोण्डा नीरज के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें अमित ने नीरज को चितकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों ने भी अखाडे़ में अपने दमखम दिखाकर दर्शकों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। कुश्ती दंगल में कई प्रांत, जिला व आसपास के पहलवान शामिल रहे। कुश्ती में रेफरी की भूमिका अवधेश यादव व कमेंटेटर का कार्य महेंद्र ने बाखुबी निभाएं।
इस दंगल के आयोजक नाटे पहलवान, संयोजक पहलवान केशवदास ने कुश्ती में आएं अतिथियों का स्वागत सत्कार किए व पहलवानों व दर्शकों के प्रति आभर ज्ञापित किए। कार्यक्रम में मांझा बरहटा प्रधान राम चद्र यादव, पार्षद लक्ष्मण कन्नौजियां, जग्गी लाल यादव, राम केवल यादव, पवन, अवधेश पहलवान, राम कुमार यादव, संत रामदास, राम अजोर यादव, राज कुमार यादव, अनिरूद्धदास व संटी तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ