रिपोर्ट, तरीकत हुसैन सिद्दीकी
सेमरियावां, संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के उत्कृष्ट ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद व सेमरियावां ब्लॉक के शुभचिंतक व गरीबों एवं मजलूमों के मसीहा व ब्लॉक को उत्तम व सर्वश्रेष्ठ स्थान पर लाने वाले और गरीबों व निम्न लोगों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर चलने वाले ब्लॉक प्रमुख ने मंगलवार को सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा कर लोगों में होनी वाली परेशानियों का हाल जाना।
सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव दानूकुइयां, करही, पिड़वा, रक्शाकला, नूरगंज, उसराशहीद, उपधि, कोहिरियावा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया इस दौरान लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खराब सड़कों को ठीक कराना, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना, सिंचाई सुविधाओं को ठीक कराना मेरे कार्य में सबसे प्रथम स्थान है। उन्होंने कहा कि पैड़ी से दानूकुइयां मार्ग, दानूकुइयां से कथकपुरवा होते हुए रक्शाकला मार्ग आदि खराब सड़कों को ठीक व बेहतर कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दानूकुइयां के कायाकल्प, चिकित्सकों की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता कराये जाने के लिए वह संबंधित अधिकारियों से जल्द ही वार्ता कर समस्याओं को हल निकालेंगे
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका ड्रीम है। उन्होंने कहा कि सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे से कहकर सेमरियावां ब्लॉक में जितने भी मिनी हॉस्पिटल है सभी पर ठीक दवाईया व बेहतर डॉक्टर मुहैया कराना है। ब्लाक समाधान दिवस जल्द ही आयोजित किया जायेगा जिसमें राजस्व, थाना, ब्लाक से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इसी क्रम में राधेश्याम यादव, इरफान अहमद, रवि गुप्ता, अनीस अहमद प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ